क्राइम वॉच

अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी, हेडमास्टर की मौत 

Share this

भिलाई : नेवई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल के हेडमास्टर की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब वो दोस्त के घर से अपने घर वापस लौट रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में हेडमास्टर कार के ही अंदर फंसे रह गए। घंटों की मशक्कत के बाद कार को किसी तरह से क्रेन की मदद से वापस निकाला गया। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी रास्ते में ही मौत हो गई है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। यहां VIP नगर रिसाली के पास स्थित नाले में कार गिरने से यह हादसा हुआ है। हेडमास्टर की पहचान वेदप्रकाश (48) के रूप में हुई है। बताया गया है कि जिस वक्त के हादसा हुआ उस दौरान कार में उनका एक साथी भी मौजूद था, लेकिन उसने किसी तरह से कार से निकलकर अपनी जान बचा ली। उनके दोस्त ने आसपास के लोगों के मदद से कार को क्रेन के मााध्यम से नाले से निकलवाया। कार निकालने के वक्त तक हेडमास्टर की सांसें चल रहीं थीं। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी जान चली गई।

दोस्त के साथ पार्टी की थी
नेवई थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने जानकारी दी कि रिसाली मैत्री नगर निवासी हेडमास्टर वेदप्रकाश रसमड़ा में पदस्थ थे। सोमवार शाम अपनी कार से घूमने निकले थे। भिलाई के रिसाली सेक्टर में रहने वाले दोस्त के घर भी पहुंचे थे। यहां अपने दोस्त के साथ पार्टी भी की। इसके बाद उनका दोस्त उन्हें घर तक छोड़ने उसी कार में बैठ गया, लेकिन रास्ते में वेदप्रकाश की कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस दौरान उनका दोस्त किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन वेदप्रकाश अंदर ही फंसे रह गए। इस पर आसपास के स्थानीय लोगों को जानकारी होने पर क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला गया।

2 बेटी और पत्नी के साथ रहते थे
रसमड़ा स्कूल की प्रिंसिपल तारम ने बताया कि तीन साल से रसमड़ा स्कूल में वेदप्रकाश पदस्थ थे। काम को लेकर वेदप्रकाश गंभीर रहते थे, लेकिन इस हादसे ने वेदप्रकाश की जान ले ली। रिसाली मैत्रीनगर में दो बेटी और पत्नी के साथ वो रहते थे। वेदप्रकाश मूल रूप से दुर्ग जिले के धौराभाठा गांव धमधा ब्लॉक के रहने वाले थे। सभी स्कूल अध्यापकों ने वेदप्रकाश को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *