- महाभंडारा, महाआरती के साथ संपन्न हुआ मैनपुर मे महारूद्राभिषेक
पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय स्थित बस स्टैण्ड शिवमंदिर मे श्री रामसेना हिन्दुसंगठन व नगरवासियों द्वारा सोमवार से आज मंगलवार तक महारूद्राभिषेक का आयोजन कर क्षेत्र मे सुख शांति समृध्दि की कामना किया गया। आज महारूद्राभिषेक मे नगर सहित क्षेत्र के लोग बारी बारी से बस स्टैण्ड शिव मंदिर पहुंच भगवान शिव का गंगाजल, पंचामृत, शहद, दुग्ध से अभिषेक किया गया, आचार्य नंदकिशोर चैबे द्वारा वैदिक वेद मंत्रोचार व पूरे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराया गया, सुबह से शिव मंदिर मे पूजा अर्चना करने नगर सहित क्षेत्र के लोग पहुंचते रहे तो श्रीराम सेना हिन्दु संगठन द्वारा महाभंडारा का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया, देर रात पूरे विधि विधान के साथ महारूद्राभिषेक का समापन किया गया इस दौरान हर हर महादेव, बोलबम के जयकारो से पूरा नगर गुंज उठा। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री राम सेना के अध्यक्ष रूपेश साहू, संरक्षक मोहित द्विवेदी, शिव मंदिर के पुजारी गणेश दास वैष्णव, आचार्य नंद किशोर चैबे, केशव बंछोर, पारस सिन्हा, लखन साहू, योगेन्द्र सिन्हा, दिनेश सचदेव, प्रवीण बाम्बोंड़े, पुलस्त शर्मा, मुकेश सिन्हा, अमन बाम्बोंड़े, भरत दास, दिग्विजय कुमार, रोमेश बंछोर, नरेश सिन्हा, प्रवीण शिन्दे, दिपक सिन्हा, माही वासनीक, उमंग ठाकुर, देवेन्द्र सिन्हा, चेतन साहू, हर्ष दास, ऋषिकेश दास, यशवंत हिन्दू, देव वासनीक, जगदीश नागेश, रवीन्द्र पटेल, खेमराज साहू, रूकमणी बाई, नेहा, सोहद्री, दिपाली सोनवानी, विजय लक्ष्मी, कांती, खुशी बाम्बोड़े, भावना दास, हिमानी साहू, वैभवी बाम्बोड़े, सिमरन ठाकुर, गौरव बाम्बोंड़े, सुनील बाम्बोड़े, गौतम साहू, जितेन्द्र साहू, गौतम सेन, लखन बाम्बोडे, संतोष दुबे, अशोक दुबे, बलदेव नायक, शिशुपाल नायक, सागर वैष्णव, वेदांत बाम्बोड़े, राज साहू, देवेन्द्र पटेल, गुलशन साहू, आर्या सोनी, नरेन्द्र श्रीवास्तव, राजू सेन सहित नगर व अंचल के सैकड़ो महिला पुरूष बच्चे भगवान शिव का जलाभिषेक करने कतारबध्द मंदिर पहुंचे और रूद्राभिषेक मे शामिल हुए।