प्रांतीय वॉच

मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र मे शान से लहराया तिरंगा

Share this
  • 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पुरे विकासखण्ड क्षेत्र मे पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, तहसील मुख्यालय के सभी शासकीय अर्धशासकीय व निजी संस्थानो मे ध्वजा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। विकासखंड क्षेत्र मे आजादी के 75 वीं वर्षगांठ रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, 15 अगस्त को सुबह सभी शासकीय अर्ध्दशासकीय कार्यालयो और नगर सहित क्षेत्र के चौक चौराहो मे ध्वजारोहण कर भारत माता की जयघोश किया गया। पूरे क्षेत्र मे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग के नियमो को ध्यान मे रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया था एवं सांकेतिक रूप से ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व मनाया गया। इस दौरान अनुविभागीय कार्यालय मैनपुर एसडीएम सुरज कुमार साहू, थाना परिसर मे एसडीओपी पुलिस रूपेश डाण्डे, जनपद पंचायत कार्यालय मे अध्यक्ष नुरमति मांझी, तहसील कार्यालय मे तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, विकासखंड शिक्षा कार्यालय मे बीईओ आर.आर सिंह, वन विभाग कार्यालय मे एसडीओ राजेन्द्र सोरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे बी.एम.ओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव, लाल चौक मे भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, कांग्रेस कार्यालय मे ब्लॉक अध्यक्ष भोला जगत, नवीन महाविद्यालय मैनपुर में जनभागीदारी विकास समिति अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मे प्राचार्य विजय साहू, ग्राम पंचायत मैनपुर मे सरपंच बलदेव राज ठाकुर, कृषि कार्यालय मे वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी रामजी साहू, पत्रकार कार्यालय में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष रूपेश साहू, आदिवासी बालक आश्रम मेंे अधीक्षक संतोष मरकाम, सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, ग्राम पंचायत हरदीभाठा मे सरपंच दुलिया बाई ठाकुर, भाठीगढ़ मे सरपंच जिलेन्द्र नेगी, देहारगुड़ा मे सरपंच डिगेश्वरी साण्डे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान, पुलस्त शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक ध्रुव, नीरज ठाकुर, गुलाम मेमन, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप, मोहन कुशवाहा, रामस्वरूप साहू, मोहन सिन्हा, खेदु नेगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव, रामसिहं नागेश, तनवीर राजपूत, नजीब बेग, सुनील पटेल, बप्पी सचदेव, अमन बाम्बोड़े, यशवंत हिन्दु, शाहिद मेमन, थानूराम पटेल, केशव कश्यप सहित नागरिक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *