संतोष ठाकुर/तखतपर। राम जानकी छोटे मंदिर में आयोजित श्री राम नाम सप्ताह के तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास शामिल हुई। सावन महीने में प्रतिवर्ष नगर के राम जानकी मंदिर में अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन किया जाता है ।जहां पर समापन दिवस को पूरे क्षेत्र की टोलियां आती है और उनके बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है । टीम को आयोजन समिति पुरस्कृत भी करती है। पंडित राम नारायण जी ने बताया कि मंदिर मे अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ में १० कीर्तन मंडली लगातार कीर्तन कर रहे है। इस यज्ञ का शुभारंभ १३ अगस्त से हुआ है और समापन २० अगस्त को होगा। यज्ञ में रविवार शाम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास व पार्षद श्रीमति परमजीत ( लवली) हूरा ने कीर्तन मंडली के साथ भजन कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने जीवन की व्यथा भगवान की कीर्तन से हीं दूर कर सकते हैं ।व्यक्ति जब किसी भी मुसीबत में फंसता है। तो वह भगवान की शरण में अपने को ले जाकर उससे छुटकारा प्राप्त करता है ।प्रत्येक व्यक्ति को कुछ समय निकालकर भगवान का भजन कीर्तन जरूर करना चाहिए।
अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास शामिल हुई

