प्रांतीय वॉच

गंगालूर एवं चिन्नाकवाली में उन्नत कृषि का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर 

Share this
समैया पागे/बीजापुर : कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने 13 अगस्त 2021को गंगालूर में सीताफल की खेती कर रहे किसानों के खेतों में पहुँच कर तारफेसिंग एवं सिंचाई की सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं दूरस्थ गांव चिन्नाकवाली पहुंचे जहां के किसानों ने 35 एकड़ कृषि भूमि पर साग-सब्जी सहित उन्नत कृषि को अपना रहे हैं। इन किसानों को प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत तारफेसिंग, डबरी निर्माण एवं बोर की स्वीकृति दी गई है। धान के बदले अन्य फसल लेने में किसानों की आर्थिक स्थिति में व्यापक रूप से सुधार होगा जिसके लिए कलेक्टर अग्रवाल के मार्गदर्शन में कृषि,उद्यानिकी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों द्वारा किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप कृषक स्वफूर्त इस योजना से जुड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले कलेक्टर अग्रवाल के निर्देश पर कृषकों को जगदलपुर के प्रगतिशील कृषकों के फार्म हाउस का भ्रमण भी कराया गया था। जिससे जिले के किसानों में उन्नत कृषि के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ा है। ग्राम चिन्नाकवाली में 5 एकड़ भूमि पर चारागाह विकास का कार्य चल रहा है। जिसका अवलोकन कर कलेक्टर अग्रवाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बीजापुर देवेश कुमार ध्रुव उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *