प्रांतीय वॉच

हरदीभाठा से कांवरियो का जत्था कर्णेश्वर धाम सिहावा के लिये रवाना

Share this
  • विधायक डमरूधर पुजारी ने जयघोष के साथ कांवरियों को किया रवाना

पुलिस शर्मा/मैनपुर : विकासखंड मैनपुर से लगे ग्राम हरदीभाठा से आज शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या मे शिवभक्तो द्वारा पवित्र सावन मास के चलते अपने कावंर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यालय मैनपुर सहित ग्राम हरदीभाठा, भाठीगढ़, नहानबिरी, भटगांव, जयंतीनगर, मैनपुर, जाड़ापदर, मौहाभाठा, सांकरा के शिव भक्तों को क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी ने बोल बम के जयकारो के साथ कावर यात्रा के लिये रवाना किया है। इस दौरान कांवरियों को संबोधित करते हुए विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि हरदीभाठा के आसपास सैकड़ो शिवभक्त प्रतिवर्ष शिवभक्ति के साथ अपने कांवर यात्रा पर निकलते है। उन्होने बोल बम समिति को प्रोत्साहित करते हुए बोल बम के जयकारो के साथ कावंर यात्रा पर रवाना किया है। बोल बम समिति हरदीभाठा के तत्वाधान में ग्राम हरदीभाठा से निकले कांवरियों का जत्था कांवर मे पवित्र पैरी नदी का जल लेकर बोलबम के जयकारे लगाते हुए अपने तीन दिवसीय कांवर यात्रा पर निकले जो सिहावा कर्णेश्वर धाम पहुंच कर्णेश्वर महादेव का विधिविधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगें। पश्चात वापस मैनपुर पहुंच आने वाले सोमवार को भाठीगढ़ पहुंचेंगें। अपने कांवर यात्रा के तीसरे दिन भाठीगढ़ स्थित स्वयंभू भगवान शिव श्री सिध्देश्वर महादेव का पूर्ण विधि विधान से जलाभिषेक कर अपनी कांवर यात्रा का समापन करेंगें। अंचल के इन शिव भक्तो द्वारा लगातार इस सातवेंे वर्ष शिव की भक्ति लिये बोलबम के जयकारो के साथ कांवर यात्रा पर निकले है जो वापिस लौटकर भगवान शिव का जलाभिषेक व अपने अपने घरो, प्रमुख चैक चैराहो पर रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष करते है। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक डमरूधर पुजारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान, सुनील पटेल, कावंरियो के जत्थे मे शिव भक्त जशवंत साहू, गजेन्द्र यादव, मुकेश यादव, तुलसी नागेश, नंदू साहू, दुधेश्वर मरकाम, हेमंत मरकाम, शीतल नागेश, सागर यादव, धनराज नेताम, यशकुमार यदव, हरि यादव, छोटेलाल चक्रधारी, नेमीचरण, डोमेश्वर साहू, शेवन सोनवानी, मुकुन्द निर्मलकर, गौकरण यादव, जतिन यादव, हुमेन्द्र सोनवानी, विकास ठाकुर, शैलेन्द्र धुव, डिपेश साहू, टिकेश्वर पटेल, मनीष यादव, कमलेश, महेश, भुनेश्वर सहित बड़ी संख्या मे कावंरिये रवाना।
फोटो:- विधायक डमरूधर पुजारी ने कावंरियों को किया रवाना।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *