प्रांतीय वॉच

आत्मनिर्भर नारी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई जिले की 60 हजार महिलाएं

Share this
  • आजीविका मूलक गतिविधियों के विस्तार पर की गई सार्थक चर्चा, महिलाओं का किया गया उत्साहवर्धन

आफताब आलम/बलरामपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत देश के विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपना कार्य संचालित कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात की। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तूलिका प्रजापति के साथ 200 महिलाएं आॅनलाईन आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद से जुड़ीं। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा एनआरएलएम के कार्यों की जानकारी दी गई तथा आॅनलाईन वीडियो प्रस्तुतिकरण किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन योजना में केंद्र की उपलब्धियों के बारे में बताया गया तथा ‘एक जिला एक उत्पाद‘ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस योजना के तहत् जिले में 48 खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमियों को 20 लाख 16 हजार सीड कैपिटल की राशि प्राप्त हुई है। कृषि, गैर कृषि, कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा एनपीएम शॉप स्थापित करने और उन्हें आय मूलक बनाने पर जोर देने की बात कही गई। आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देते हुए मधुमक्खी पालन, डेयरी व बेकरी के लिए ऋण प्रदाय करने पर चर्चा की गई। इसमें एक जिला एक उत्पाद के सम्बंध में चर्चा के साथ ही ’जेम पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए समूह को जोड़ने को कहा गया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की बात करते हुए स्वच्छता अभियान आयोजित करने को कहा। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एक्सपोजर विजिट कराने की बात कही ताकि उनका व्यवहारिक ज्ञान तथा आॅब्जर्वेशन स्किल का विकास हो। ऐसे प्रयासों से ही अमृत महोत्सव को सही मायने में विस्तार मिल पाएगा। साक्षर महिला बनाने का प्रयास, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता एवं जल ग्रहण के लिए सामूहिक प्रयास अमृत महोत्सव को सार्थक बना सकता है। साथ ही संवाद के दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए वृदह स्तर पर जागरूकता अभियान तथा अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही गई।
जिले में सभी महिला कलस्टर संगठनों ग्राम संगठनों, जनपद स्तर पर लगभग 80 हजार महिलाएं ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जिला पंचायत द्वारा समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुये आजीविका एवं सामूहिक गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *