प्रांतीय वॉच

विवेक तन्खा व रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष्य शेखर मेहता का हुआ भव्य स्वागत

Share this

बिलासपुर ब्यूरो (कमलेश लवहात्रे ) | 2021 रोटरी क्लब बिलासपुर के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा| रोटरी के 50 वर्ष पूरे होने पर एक विश्व अध्यक्ष शेखर मेहता, सांसद विवेक तन्खा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए |  सांसद विवेक तन्खा के पिता स्व: जस्टिस तन्खा द्वारा 50 वर्ष पूर्व इस क्लब को चार्टर किया गया था। अभी इस क्लब की कमान श्री आशीष श्रीवास्तव करेंगे|बिलासपुर रोटरी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जनता के लिए रोटरी अक्सी पाथ एक दर्शनीय पब्लिक पाथ बना| इस पुनीत कार्य के लिए सांसद विवेक तन्खा ने एमपी राज्य सभा फंड से दस लाख की राशि स्वीकृत की| यह राशि बिलासपुर मेयर रामशरण यादव और सभापति शेख नजर उद्दीन को समर्पित किया गया| एसपी चतुर्वेदी जी इसे आगे ले जाये। पायल लठ रोटेरियन भी शामिल हए | बिलासपुर एयरपोर्ट में सांसद विवेक तन्खा और रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष्य शेखर मेहता का भव्य स्वागत सदस्यों व छत्तीसगढ़ विधि विभाग अध्यक्ष्य संदीप दुबे द्वारा किया गया| सांसद तन्खा और श्री शेखर मेहता ने रोटरी के ५० वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिलासपुर आये| कार्यक्रम में रोटरी द्वारा बिलासपुर के विकास में संपूर्ण सहयोग करने का वादा किया| इसके पश्चात सांसद विवेक तन्खा रोटरी के टीम जस्टिस तन्खा मेमोरियल गए जहा १४५ स्पेशल बच्चों संस्थान में शिक्षा प्राप्त करते है | कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष्य संदीप दुबे ने कहा की बिलासपुर एयरपोर्ट में श्री शेखर मेहता और विवेक तन्खा सर का स्वागत करने का मौका मिला, अतिथियों ने बिलासपुर के विकास में योगदान देने का वचन दिया है . विवेक सर 20 सालों से इस शहर के लिए पूरे छत्तीसगढ़ के लिए योगदान देते आये है। उनका छत्तीसगढ़ ऋणी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *