तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : ग्राम विकास संस्थान कोहलाकसा के नवयुवक अपनें गांव को ग्रीन विपेज बनानें व आॅक्सीजोन बनानें का लक्ष्य लेकर पौधरोपण अभियान चला रहे है। हर साल गांव के खाली जगहों में ग्राम विकास संस्थान के युवा पौधरोपण कर साल भर संरक्षण भी कर रहे है। इस वर्श सड़क किनारें जामुन, बादाम, काजू, नीम, बरगद व पीपल के पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगाया गया। संस्था के सदस्य आपस में चंदा करके पौधों की सुरक्षा पर खर्च करतें है। इस अवसर पर संस्था के जीवनलाल गायग्वाल, मनोज गायग्वाल, भूपेंद्र यादव, थम्मन लाल यादव, पवन कुमार निशाद, पोशण साहू, अर्जुन चंद्रवंषी, घनष्याम यादव, भुनेष्वर निशाद, खुजूलाल निशाद, भुवन यादव, अमर मंडावी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कोहलाकसा में ग्राम विकास संस्थान के युवाओं ने रोपें पौधें

