
डोंगरगढ़ ब्यूरो (तिलक राम मंडावी ) | देवनगरी डोंगरगढ़ के बुधवारी पारा बजरंग चौक में आज 10 अगस्त दिन मंगलवार को रात्रि 7: 30 बजे से मारुति नंदन भक्त समिति के समस्त सदस्यों एवं शहर वासियो के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जिसके पश्चात समिति के द्वारा बजरंग बली जी महाराज जी को महाप्रसादी का भोग लगाया गया और महाप्रसादी का वितरण किया गया इस दौरान समिति के सदस्य दुर्गेश साहू, अभिषेक साहू, जयंत साहू, हेमंत सिन्हा, अमन साहू, रोमन साहू, करण वर्मा, बंटी गुप्ता, नीतू लारोकर, मनीष यादव, नरोत्तम साहू, रमेश यादव, हरीश पटेल, वीर सिंग नेताम, मोनू साहू, आकाश सिंग, मनीष साहू, पवन लारोकर ,निक्की लारोकर, सुभम यादव सहित समिति के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी और शहर वासी उपस्थित थे।
