प्रांतीय वॉच

ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन nsui ने महाविद्यालय में किया वृक्षारोपण

Share this

संजय महिलांग/नवागढ : छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रथम महिला  सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर nsui के नेतृत्व में नवागढ़ स्थित शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय में गुलमोहर एवं  बादाम वृक्ष का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष शुभम जैन नगर अध्यक्ष परमेश्वर पात्रे, श्री संतोष साहू सहायक प्राध्यापक, श्रीमती मंगली बंजारा सहायक प्राध्यापक,श्री विनोद कुमार अतिथि व्याख्याता,श्री छोटेलाल बरगाह बुक लिफ्टर, बलराम यादव सहायक ग्रेड 3, नीलेश मंडावी, झड़ी राम निर्मलकर, रूपेंद्र यादव, जितेंद्र चतुर्वेदी सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं पराग राज,डोमेन बंजारे, किशुन ठाकुर, देवलता, लिलेश्वरी, सरिता,कल्याणी देवांगन, गौरी यादव,ललित, भुवनेश्वरी वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र गण उपस्थित रहे। श्री जैन ने बताया कि मां मिनीमाता जी के पुण्यतिथि पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। एवं उन्होनें यह भी कहा कि मिनी माता जी ने अपनी जीवनकाल में समस्त वर्गो के लिए छुआछूत निवारण कानून पारित करवाकर संपूर्ण भारत में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाई है, इसी लिए ही  यह भारत की ममतामयी मिनीमाता कहलाने लगी। पात्रे ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *