प्रांतीय वॉच

उद्योग मंत्री ने 42.48 लाख की लागत से नवीनीकृत मॉडल आश्रम भवन का किया उद्घाटन

Share this
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा: उद्योग एवं वाणिज्यिक कर आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज तोंगपाल के स्कूली छात्रों को पुनः प्रारंभ हुए शिक्षा सत्र में सौगात दी। उन्होंने फीता काटकर 42.48 लाख से नवीनीकृत मॉडल आश्रम भवन का उद्घाटन किया। इस आश्रम के बनने से तोंगपाल हाई स्कूल में अध्ययनरत दूरस्थ छात्रों को अपनी शिक्षा बेहतर ढंग से कंटीनी करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर मंत्री श्री लखमा ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए यह आवश्यक है की पढ़ाई के साथ साथ उनके रहने और खाने की समुचित व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और शेष कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्राम लेदा के कलार समाज को सामुदायिक भवन की सौगात
ग्राम लेदा कलारपारा के ग्रामीणों की खुशी आज दोगुनी हो गई। आज अमूस तिहार के शुभ अवसर पर मंत्री श्री लखमा ने कलार समाज के लोगों को सामुदायिक भवन की सौगात दी। उन्होंने कलार समाज के लिए 6 लाख की लागत का सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने समाज के लोगों को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि अब महिलाओं, सियान सहित सभी को छोटे मोटे आयोजन एक जगह पर करने की सुविधा होगी। समाज के लोग अपनी बैठक, चर्चा सहित शादी ब्याह के समय में इस भवन का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा की ग्राम लेदा में शीघ्र ही जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से प्रतिदिन 55 लीटर प्रति व्यक्ति को शुद्ध साफ जल मिलेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, एसपी श्री सुनील शर्मा, एसडीएम सुकमा श्री नभ एल स्माइल, श्री एसएस चौहान सहित अन्य अधिकारी गण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *