प्रांतीय वॉच

वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व नही : मनोज पटेल

Share this
  • ग्राम पंचायत पिपराही में हरेली पर्व पर युवाओं ने किया वृहद वृक्षारोपण
अनीश सोलंकी/छुरा : छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपराही में हरेली पर्व पर ग्रामवासी एवं छुरा अंचल के युवाओं की टीम द्वारा बड़े हर्षोउल्लस के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पिपराही में वृहद वृक्षारोपण किया गया। समाजसेवी मनोज पटेल ने उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानव का जीवन बिना ऑक्सीजन के जी नहीं सकता। यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। ये शुद्ध हवा हमें वृक्ष द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व ही नहीं हो सकता। अगर हमें पर्यावरण को बचाना है, तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चे का पालन पोषण करता है। उसी प्रकार वृक्ष का भी करना चाहिए। एक वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है। ग्राम पंचायत पिपराही के कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि सभी ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से यह हरेली पर्व पर वृक्षारोपन किया गया पटेल ने आगे कहा कि मनुष्य के जीवन में वृक्षों का बहुत ही विशेष महत्व है। पेड़ धरती माता के बेटे हैं और हमारे मित्र भी। वृक्षों से हमें फल, सब्जियां, लकड़ियां, आदि प्राप्त होती हैं। लकड़ी से फर्नीचर, कागज़, गोंद, आदि वस्तुएँ तैयार की जाती हैं। इसके अलावा पेड़ों से बहुत सारी औषधियां तैयार की जाती है, जो हमारे शरीर से संबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में हमारी मदद करती है। इस अवसर पर सरपंच मदन गोपाल, समाजसेवी बलराम चन्द्राकर, शीतल धु्रव, हेमंत ध्रुव महेश नायक, बल्तार मरकाम, रामजी पटेल, पवन ठाकुर, कामेश यादव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *