प्रांतीय वॉच

भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

Share this

रविन्द्र मुदिराज/राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गत दिनो गायत्री स्कूल केसर नगर में विधान सभा की बैठक रखी गई। जिसमें डा रमन सिंह के राजनांदगांव विधानसभा के तीनों मंडलो के पदाधिकारी उत्तर मण्डल दक्षिण मंडल एवं ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष एवं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने कहा कि कोरोना काल के चलते हम अभी तक वर्चुअल मीटिंग करते थे।, आज बहुत दिनों बाद फिजिकल बैठक हो रही है। रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 हजार करोड़ वैक्सीन दिया और दीपावली तक मुफ्त अनाज भी दिया है । उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की चेहरे की चमक और उनका संकल्पित जोश आने वाले समय में भूपेश सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने में सक्षम हैं।जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें और कांग्रेस सरकार की ढाई साल की विफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना काल में किये गये कार्यों तथा वैक्सीन उपलब्ध कराने से लोगों को लाभ होने की जानकारी जनता को बताये। आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और केंद्र में मोदी सरकार वापस बने इसके लिए हर कार्यकर्ता को मजबूती के साथ कार्य करना होगा। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इन तीनों मण्डलों में 01 जनवरी से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने काम चालू हो रहा है, तीनो मण्डलों में प्रमुखता से नाम जुड़वाना है, बूथ में 25 सदस्यों की कमेटी बनाना है।मंच संचालन ग्रामीण मंडल प्रभारी सावन वर्मा ने किया। बैठक में, प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी, संतोष अग्रवाल, दिनेश गांधी, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, कोमल सिंह राजपूत, शिव वर्मा, अशोक चौधरी, लीलाधर साहू, तरुण लहरवानी, मोनू बहादुर, पारुल जैन आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *