अनीश सोलंकी/गरियाबंद : गरियाबंद जिले में इन दिनों सोशल शार्ट फ़िल्म देशी क्राइम सोशल मीडिया में जमकर धूम मचा रहा इस फ़िल्म की खास बात यह है। इस 11 मिनट के शार्ट फ़िल्म में मुख्य किरदार निभा रहे है जिले के पुलिस विभाग के सशक्त पहरेदार के नाम से जाने जाने वाले गरियाबंद जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर जिन्होंने इससे पहले भी कोरोना संक्रमण के बचाव व लोक कलाकारो की दयनीय स्थिति को लेकर 2 और शार्ट फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाया था लोगो ने उस शार्ट फ़िल्म में मुख्य किरदार में दिखे गरियाबंद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर की जमकर तारीफ की थी पहले जारी हुए उन दोनों शार्ट फ़िल्म यू ट्यूब वाटसाँप, गूगल पर खूब वायरल भी हुआ था जिसकी लोगो ने खूब सराहना की थी। आरंभ फ़िल्म के बैनर तले बने भूपेंद्र साहू कृत शार्ट फ़िल्म देसी क्राइम 2 को भी लोगो से अच्छा प्रतिसात मिल रहा है गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मुख्य किरदार वाले इस 11 मिनट के शार्ट फ़िल्म नशा और शिक्षा को लेकर बनाया गया है। सबसे अहम बात यह है कि आज तक लोग पुलिस व पुलिस के बड़े अधिकारियों को समाज मे फैली बुराइयों को डंडे व कानूनी कार्यवाही के माध्यम से कार्यवाही करते देखा होगा लेकिन गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर द्वारा फ़िल्म के माध्यम से लोगो को जागरूक करना अनुकरणीय पहल है जिसकी चारो ओर जमकर चर्चा हो रही है।
देसी क्राइम वन की आपार सफलता के बाद देसी क्राइम टु भी सोशल मिडिया में मचा रहा है धूम

