- 22 ग्रामों के 4260 उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की बिजली
रविन्द्र मुदिराज/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिष्चित करने के उद्देष्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस परिपेक्ष्य में चौकी उपसंभाग के ग्राम बांधाबाजार में 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में विद्यमान 3.15 एम0व्ही0ए0 के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। इस प्रकार बांधाबाजार उपकेन्द्र की क्षमता 3.15 एम0व्ही0ए0 से बढ़कर 6.30 ए0व्ही0ए0 हो गया है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से बांधाबाजार उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। डोंगरगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता पी0सी0 साहू ने बताया कि बांधाबाजार उपकेन्द्र में स्थापित 3.15 एम0व्ही0ए0 के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से ग्राम बांधाबाजार, गुंडरदेही, किलारगोदी, आमाटोला, होडीटोला, कोटरा, मांगाटोला, कौडूटोला, हांडीटोला, कहाडकसा, सिंघाभेड़ी, बोहरनभेड़ी, तेलीटोला, ब्राम्हनभेड़ी, थूहाडबरी, हितागुटा, ब्राम्हणलंझिया, ठेठवार लंझिया, छछानपाहरी, भर्रीटोला बरारमुड़ी, आटरा आदि 22 ग्रामों के लगभग 4260 उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर मुख्य अभियंता टी.के. मेश्राम एवं अधीक्षण अभियंता श्री सलिल कुमार खरे ने कार्यपालन अभियंता पी0सी0 साहू, एन0के0 गुरूपंचायन, ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता ए0केे0 विश्वकर्मा, मुकेश कुमार साहू, नुरेन्द्र कुमार साहू, कनिष्ठ अभियंता बी0के0 कुर्रे और उनकी टीम को बधाई दी है।

