प्रांतीय वॉच

धर्मांतरण के खिलाफ विहिप बजरंग दल ने खोला मोर्चा

Share this

प्रकाश नाग/केशकाल : लालच देकर गरीबों को ईसाई बनाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, धर्म परिवर्तन के इस मामले को लेकर हिन्दू संगठनों ने कार्रवाई को लेकर मोर्चा खोल दिया है। धर्मांतरण के विरूद्ध आन्दोलन धरना प्रदर्शन करने वाले बजरंगदल के प्रदेश संयोजक रतन यादव के जगदलपुर प्रवास के बीच केशकाल मे विहिप बजरंगदल ने भव्य स्वागत किया गया। स्वागत मे केशकाल घाट से लेकर नवीन बसस्टैंड तक शोभायात्रा के रूप मे लाया गया, जहां विहिप बजरंग दल ने सभी बजरंगीयो के लिए स्वल्पाहार कराया व सभी मेहमान विहिप बजरंगीयो का फुल माला से स्वागत किया। स्वागत के पश्चात बजरंगियों को संबोधित करते हुए रतन यादव ने कहा कि छग मे अंधाधुंध धर्मांतरण की अति हो गयी है अब धर्मांतरण कराने वाले सावधान हो जाये सुधर जाये वर्ना जो भी सविधान विरोधी धर्मांतरण कराने वाले तत्त्व है उन्हे उसी भाषा मे समझाया जाएगा जिससे वे समझना चाहते हैं। यादव ने कहा कि आज धर्मांतरण के विरूद्ध प्रचंड आन्दोलन का शंखनाद हो गया है अब छग मे और धर्मांतरण बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *