प्रांतीय वॉच

श्रीराधाकृष्ण भवन में अष्ट दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान जारी

Share this
  • विवेकानंद नगर के महालक्ष्मी ग्रीन में सुबह शाम अलग अलग यजमान शामिल 

नरेश राखेचा/धमतरी : पावन श्रावण मास में 1से 8 अगस्त तक अष्टदिवसीय महारुद्राभिषेक ,यज्ञ और अनुष्ठान का आयोजन सनातन धर्मप्रेमी पं. राजेश गोपाल शर्मा परिवार के द्वारा विवेकानंद नगर स्थित महालक्ष्मी ग्रीन के श्री राधाकृष्ण भवन में जारी है। अनुष्ठान के तीसरे दिन मंगलवार को धर्मपीठ परिषद आनंद वाहिनी, आदित्य वाहिनी व शहर के हिन्दू धर्मावलंबी सम्मिलित होकर अभिषेक, पूजन के सहभागी बने। आयोजक राजेश शर्मा ने बताया की जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग जगन्नाथ पुरी पीठाधीश्वर की कृपा से सनातन धर्म का प्रचार एवं विश्व कल्याण के उद्देश्य से धमतरी जिले में अनेक धार्मिक कार्यक्रम समय समय पर कराए जाते है। इसी तारतम्य में विवेकानंद नगर स्थित महालक्ष्मी ग्रीन में निर्मित राधाकृष्ण भवन में 1 अगस्त से 8 अगस्त तक महारुद्राभिषेक यज्ञ और अनुष्ठान चल रहा है। यह कार्यक्रम धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित है, जिसमें मुख्य यज्ञाचार्य पं. झम्मन प्रसाद शास्त्री, प .रामप्रताप शास्त्री, पं. पूर्णानंद चौबे, पं. गीता प्रसाद दुबे, पं. सूर्या पाठक एवं पंडित रामशरण मिश्र, पं. अमर तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शिवार्चन किया जा रहा है। इस आयोजन में महामृत्युंजय मंत्र जप, अष्टरुद्र अध्यायी पाठ के साथ सुबह 10 बजे अभिषेक हो रहा है। जबकि इसके पहले सुबह 8 बजे से विधिवत पूजन का क्रम व शाम 4.30 बजे से शिव सहस्त्रनाम अनुष्ठान चल रहा है । सुबह शाम शहर व अंचल के अलग अलग सनातनी धर्म प्रचारक यजमान के रूप में शामिल हो रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गिरीश चौबे, राजकुमार तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, दिलीपराज सोनी, ललित नाहटा, आशीष थिटे, विकास शर्मा, योगेश गांधी सहित बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *