प्रांतीय वॉच

नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का जनपद अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने किया लोकार्पण

Share this
रवि मुदिराज/राजनांदगांव। छुरिया जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भण्डारपुर के ग्राम बिसाहूटोला में नवीन आंगनबाडी केन्द्र का विधिवत लोकार्पण किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, अध्यक्षता श्रीमति शकुन गंधर्व सरपंच ग्राम पंचायत भण्डारपुर, विशेष अतिथि रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया,, प्रदीप पटेल उपसरपंच भण्डारपुर, सियाराम पटेल, बृज लाल यादव, कुमदास साहू सचिव, खिलावन चंद्रवंशी पंच, कान्ति यादव, डेरहिंन यादव, नागिना यादव, कमला बाई चंद्रवंशी, निर्मला साहू, भगवती बाई, निरंतीन बाई के सानिध्य में नवीन आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि किरण रविन्द्र वैष्णव ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आप के ग्राम को नया आगनवाड़ी भवन मिल गया है। हम सभी ग्रामीण जन अपने अपने बच्चो को नियमित रूप से आगनवाड़ी केन्द्र में भेजे ।जिससे उन्हें खेल कूद के साथ साथ शिक्षा और पूरक पोषण आहार भी मिलेगा और इस आगनवाड़ी के बच्चे शिक्षित होकर आगे चलकर अपना और गाँव का नाम रोशन कर सके,। आयोजन में रविन्द्र वैष्णव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र में शिक्षा के साथ साथ कुपोषण से भी मुक्ति मिलती है और इस कोरोना महामारी के दौर मे भी हमे विटामिन युक्त भोजन बच्चो को इस आंगनवाड़ी केंद्र में प्राप्त होंगे जिससे हमारे बच्चे स्वथ्य कर सुरक्षित रहते हैं सही पोषण से देश रोशन होंगे, उक्त कार्यक्रम को ग्राम पटेल सियाराम पटेल कृष्णा साहू शिक्षक ने भी सम्बोधित किया, आयोजन में तुलाराम साहू, बालाराम साहू, मंगल साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, नरेन्द्र तिवारी, मोहित साहू, ताम्रकार सर, मितानिन श्रीमति कुमारी यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नंदनी गन्धर्व, सहायिका श्रीमति यादव, नरोत्तम साहू, बोदू यादव, गैदु पटेल, अक्तू पटेल, बलराम साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे l
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *