तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : फूलों की खेती के संबंध में स्व सहायता समूहों, प्रसाद दुकान संचालकों व फूलों की खेती करनें वालें किसानों की बैठक व टेªनिंग आयोजित करनें जनपद सभागृह में बैठक आयोजित हुई। बैठक में गेंदा फूल की खेती के संबंध में व मंदिर के प्रसाद दुकानों के माध्यम से बिक्री, फूलों से अगरबत्ती व बांस से छोटी टोकरी बनानें के बारें में बताया गया। साथ ही गौठानों में फूलों की खेती के संबंध में भी प्रसाद दुकान संचालकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. खूबचंद बघेल कृशि पुरस्कार से सम्मानित कृशक एनेष्वर वर्मा ने भी फूलों की खेती के फायदे बताएं। बैठक में एसडीएम अविनाष भोई, जनपद सीईओ लक्ष्मण कचलाम, वरिश्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी एचजी विजयवार, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पवन यादव व अन्य उपस्थित रहे।
फूलों की खेती करनें को लेकर जनपद सभागृह में हुई बैठक

