प्रांतीय वॉच

बागबाहरा कांग्रेस ने मनाई पं. रविशंकर शुक्ल एवं विद्याचरण शुक्ल का जयंती

Share this

रवि सेन/बागबाहरा : छ ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर के निर्देशानुसार और संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण एवं शहर द्वारा अविभाजित म. प्र. के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल का जयंती संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक के कार्यालय मे 2 अगस्त को मनाया गया । कांग्रेसजनो ने सर्वप्रथम दोनो महापुरुषो के तैल्य चित्र पर गुलाल और पुष्प अर्पित कर नमन किया ।विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमे ब्लाक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के अध्यक्ष रवि निषाद, शहर अध्यक्ष भूपेन्द ठाकुर, गणेश शर्मा,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सेतराम बघेल, एल्डर मेन सिकन्दर ठाकुर ,राहुल सलूजा, देवेश साहू पार्षद गण मंताराम यादव, रामकुमार ठाकुर, आशाराम बांधे, पार्षद प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल,ललित नारंग, देवनाथ साहू, जंयती चन्द्राकर,आदि ने दोनो के जीवनी, कर्म और समाज, प्रदेश एवं राष्ट के प्रति किये योगदान को सभी वक्ताओ ने अपने उदबोधन मे बताये ।कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री विजय बंजारे, एवं अभार प्रकट कर समापन एल्डरमेन नवनीत सलूजा ने किया । कार्यक्रम मे तुलसीराम बरिहा, रेखराम बाघ, नोहर चक्रधारी, मनोहर साहू,हितेश खरे, हरकेश सोनवानी, मानसिंग बरिहा, सेवती ध्रुव, कुलेश्वरी यादव, मिथिला नियाल, मोंगरा दीवान, जनक यादव, जसराज चन्द्राकर आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *