प्रांतीय वॉच

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से कन्हैया साहू हुवे सम्मानित

Share this
कमलेश रजक/अर्जुनी : 31 जुलाई दिन शनिवार को को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के हाथों विकासखंड भाटापारा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय लमती से सहायक शिक्षक कन्हैया लाल साहू को उनके विशिष्ट शैक्षणिक योगदान हेतु मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजनान्तर्गत  वर्ष 2020 -21 हेतु “शिक्षादूत” सम्मान से उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। विदित हो कि कन्हैया साहू उर्जावान व मिलनसार शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक सहभागिता के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में सदैव उनकी भागीदारी रहती है। समय समय पर वे डाईट रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा के राज्य स्तरीय कार्यशालाओं में विशेष भूमिका का निर्वहन करते हैं। अपने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले शिक्षक के साथ-साथ एक कुशल चित्रकार भी हैं। वे अपने विद्यालय के प्रिंट-रीच सामग्री’ स्वयं तैयार करते हैं, साथ ही साथ  उत्कृष्ट साहित्यकार भी हैं। छंद बद्ध रचना व आलेख लेखन इनकी मनपसंद विधा है। कन्हैया साहू छत्तीसगढ़ी व हिंदी भाषा में समान अधिकार रखते हैं। वर्तमान में वे बाल साहित्य पर उल्लेखनीय सृजन कर रहे हैं। अपनी रचनाओं से सामाजिक जागरूकता का प्रयास करते हैं। वे नियमित रक्तदाता हैं और   मृत्योपरान्त देहदान करने का संकल्प भी ले चुके हैं।
 कन्हैया साहू को  शिक्षादूत सम्मान मिलने पर भाटापारा विकासखंड के समस्त शिक्षक संवर्ग एवं साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से के.के यदु  भास्कर देवाँगन, लेखराम साहू, नेताम सर अग्रवाल सर  मुकेश देवाँगन, अरुण वर्मा, भूमेश पांडेय, हुबीराम वर्मा, दुर्गेश यदु, विरेन्द्र बंजारे, आलोक शुक्ला, टीकाराम साहू, राजकुमार ध्रुव, तिरिथ बाँधे, सरपंच दीपक कैवर्त्य, शारदा वर्मा, चंद्र किरण शर्मा, क्षिप्रा अग्रवाल व समस्त शिक्षक साथीगण।साहित्यकारों में अजय अमृतांशु, हेमंत कुमार अगम’ संदीप परगनिहा वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी कमलेश रजक अभिव्यक्ति साहित्य परिवार के सभी सदस्यों ने कन्हैया साहू ‘अमित’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *