पुलस्त शर्मा/मैनपुर : उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के तौरेंगा वन परिक्षेत्र ग्राम गाजीमुड़ा में कर्मचारियों के लिए बनाया गया आवास गृह में लगभग 7 माह पूर्व आँधी तूफान से विशालकाय पेड़ के गिर जाने से निवास गृह पूरी तरह जर्जर हो जाने के बाद भी अभी तक वन विभाग के द्वारा विशालकाय पेड़ को वहाँ से नहीं हटाया गया है। वहां पर पदस्थ वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के लिए स्थाई तौर से निवास के लिए बनाया गया आवास गृह में आकस्मिक विशालकाय पेड़ गिर जाने के कारण जर्जर हो जाने से पदस्थ कर्मचारियों को मुख्यालय मैनपुर से आवाजाही करना पड़ता है।
कर्मचारी निवास में गिरे विशालकाय पेड़ वन विभाग द्वारा अबतक नही हटाया गया

