दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : ,जनपद पंचायत जैजैपुर परिसर में सचिव संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ हो गया है जहां पर जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचराम घृतलहरे को हटाने के लिए यह आंदोलन सचिव संघ के द्वारा चलाया जा रहा है। आज पहले दिन सचिव संघ के द्वारा मौन आंदोलन प्रारंभ किया गया । जिसमें सचिव संघ के अध्यक्ष फागूराम मनहर , कृष्णा मनहर, यादराम खुटे, वोट सिंह चंद्रा, तुलसी चंद्रा , श्रीमती सुशीला यादव,श्रीमती कमला चंद्रा, लीलाधर चंद्रा ,शशि भूषण कोसले, मनाराम सिदार, रुपेश टंडन, सुंदर साहू, धन सिंह चौहान बलराम गोस्वामी, गोपाल चंद्रा, बलराम कश्यप, मना सिदार, शोभाराम सिदार ,नारायण चंद्रा, शशि लाल यादव अनेक सचिव ने आंदोलन में हिस्सा लिया उन्होंने यह बताया कि समय पर हम लोगो को वेतन नहीं मिलता है और अधिकारी के द्वारा वेतन में भी राशि की मांग किया जाता है। इस तरह से जब तक हम लोग उनका दान दक्षिणा नहीं करते तब तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचराम घृतलहरे हमारे कार्य को आगे नही बढ़ाते , और हम लोगों को प्रताड़ित करते हैं इस वजह से जनपद पंचायत जैजैपुर के सचिव संघ के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी हटाओ अभियान का प्रथम दिन मौन आंदोलन किया गया।
भ्रष्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी हटाओ, मौन अनिश्चितकालीन आंदोलन
