स्वपनिल तिवारी/पिथौरा: भाजपा मंडल पिथौरा ने 2 दिवस में अपना लक्ष्य पूरा कर जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी को 49 पोलिंग बूथों का डाटा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री आशीष शर्मा ने सौंपा। विगत दिनों भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्य मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल अहामंत्री आशीष शर्मा की उपस्तिथि में 19 जुलाई से 21 जुलाई तक मतदान केंद्रों में भाजपा का 25 सदस्यी बूथ कमेटी के पुनर्गठन के महाअभियान को लेकर प्रभारियों की बैठक ली गयी थी ।जहा प्रभारियों को पूर्व प्रदेशमंत्री शंकर अग्रवाल ने इस अभियान को पार्टी के महत्वपूर्ण बताते हुवे पूरी तन्मयता के साथ पूरा करने कहा गया था। जिसे प्रभारियों ने 2 दिन में ही पूरा कर दिया। जिन प्रभारियों को जवाबदारी सौंपी गयी थी उनमें शंकर अग्रवाल प्रेमशंकर पटेल प्रीतराम सूर्य नरेश सिंघल मन्नूलाल ठाकुर रैदास गोयल आशीष शर्मा शशि डडसेना अशोक चौधरी स्वप्निल तिवारी हरिंदर सिंह पप्पू रैदास विक्की सलूजा विजयराज पटेल प्रियरंजन कोसरिया जतिन ठक्कर दुलीकेशन साहू सुरेंद्र साहू प्रेमशंकर प्रधान शिवचरण नायक शामिल थे।
भाजपा मंडल पिथौरा ने 2 दिवस में अपना लक्ष्य पूरा कर 49 पोलिंग बूथों का डाटा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री आशीष शर्मा ने सौंपा

