संदीप दीक्षित/रायपुर। योगेश अग्रवाल को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छत्तीसगढ़ इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने मंडल तमाम पदाधिकारियों की सहमति के बाद की है।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर संगठन को और मज़बूत, व्यापक, गतिशील बनाने के लिए यह जिम्मेदारी योगेश को सौंपी है। गर्ग ने इस दौरान मंडल में मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “आपके व्यक्तिगत और संगठन के सामूहिक प्रयासों से पुरे छत्तीसगढ़ के साथ देश के उद्यमी और व्यापारियों के हित की रक्षा और सुरक्षा होगी। इसमें आपकी सहभागिता और आगामी संगठनात्मक कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे, यहीं कामना है। गौरतलब है कि योगेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स में भी कार्यकारी अध्यक्ष और चेयरमेन जैसे पदों पर लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने पिछले डेढ़ दशक से भी ज़्यादा प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है। साथ ही अग्रवाल समाज के युवा विंग में 7 वर्षों से बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष काम किया है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बने योगेश अग्रवाल
