प्रांतीय वॉच

पार्टी की मजबूती परखनी है तो बूथ कमेटी कितनी मजबूत उससे आंकी जाती : विमल सुराना

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : नवनियुक्त बस्तर संभागीय बूथ ( कोंटा विधानसभा) प्रभारी विमल सुराना ने सुकमा जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरपालिका नगरपंचायत अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस के प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को बूथ मैनजमेंट के बारे में बताया। कहा कि अगर किसी पार्टी की मजबूती परखनी है तो उसकी बूथ कमेटी कितनी मजबूत है उससे आंकी जाती है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि बूथ कमेटी का विस्तार मजबूत कार्यकर्ताओं को मिलाकर किया जाए। बूथ कमेटी में कार्यकर्ता पहले से नियुक्त होना चाहिए।  बूथ प्रबंधन को तीन कैटेगरी में रखा गया है, बूथ सेक्टर व जोन प्रभारियों की नियुक्ति करना अनिवार्य होगा।

बूथ प्रभारियों को घर-घर जाकर वोट निकलवाना यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय लोगों को देनी की आवश्यकता है। कांग्रेस की नीतियां एवं सिद्धांतों को घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ प्रभारियों द्वारा प्रदेश व जिलों के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।जिस प्रकार 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 14 सीटों पर रोका गया है उसी प्रकार आने वाले 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को दहाई का आंकड़ा भी पार करने नहीं देंगे।सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश ने कहा कि प्रदेश सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं, स्वं-सहायता समूहों आदि के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी से ग्रामीण इलाकों की महिलाऐं आज सशक्त बन रही हैं। इन सभी योजनाओं को बूथ स्तर पर ले जाने की जिम्मेदारी बूथ प्रभारियों को दी गई है जिससे निश्चित तौर पर कांग्रेस मजबूत होगी औऱ आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने से कोई भी ताकत रोक नहीं पायेगी।बैठक के पश्चात विमल सुराना द्वारा निर्माणाधीन राजीव भवन का निरीक्षण भी किया गया।

आज की बैठक मे जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षया श्रीमति माहेश्वरी बघेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र भदौरिया,भरत राम बघेल, राजू राम नाग, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस श्री दुर्गेश राय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तोगपाल के अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकमा के अध्यक्ष सुनील यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दोरनापाल के अध्यक्ष सुरेश सिँह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगरगुण्डा की अध्यक्षया श्रीमती आदम्मा मरकाम, दोरनापाल नगरपंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता मंडावी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोंटा के अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, जिला कांग्रेस के महामंत्री राजेश चौहान, जनपद उपाअध्यक्ष छिंदगढ़ नाजिम खान,कोंटा जनपद उपाअध्यक्ष माड़वी देवा जी सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पदधिकारी उपस्थित रहे!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *