प्रांतीय वॉच

सीआरपीएफ 188वीं के जवानों ने भंगाराम माई मंन्दिर रोड में पर्यावरण संरक्षण हेतु मेगा वृक्षारोपण किया

Share this

प्रकाश नाग/केशकाल : सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील कुमार के मार्गदर्शन व सीआरपीएफ 188वीं बटालियन ‘जी’ कम्पनी के सहायक कमांडेंट राकेश रौशन की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण हेतु मेगा वृक्षारोपण अभियान 2021 के तहत केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत भंगाराम माई मंन्दिर रोड के दोनो ओर की खाली जमीन पर 75 पौधे लगाए गये। जिसमें अमरूद, कटहल, काजू, कदम, आजूला, सीसम, आम आदि पौधे शामिल है। उक्त कार्यक्रम में सीआरपीएफ ‘जी’ 188 बटालियन के उप. निरी. विकास कुमार पाठक, उप निरी. हरफूल सिंह , उप. निरी. जे.पी यादव, सहायक उप निरी. रघुवीर सिंह सहित समवाय के कार्मिक तथा स्थानीय लोग उपस्थित। कार्यक्रम के अन्त में सहायक कमांडेंट राकेश कुमार रोशन द्वारा सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम 188 बटालियन द्वारा कोण्डागांव के विभिन्न इलाकों में लगातार चलाए जा रहे है जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को वृक्षारोपण की अहमियत तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताना है। वहीं इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग के लिए जी / 188 वाहिनी ने स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *