रायपुर वॉच

केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में तरुणोत्सव एवं ब्रिज कोर्स का हुआ समापन |

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) | केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में प्राचार्य श्रीमती प्रभा मिंज के मुख्य आतिथ्य में आज तरुणोत्सव एवं ब्रिज कोर्स के समापन समारोह का आयोजन किया गया | कक्षा 11 वीं में छात्र किस विषय का चयन करें इसके मार्गदर्शन के लिए विद्यालय द्वारा 1 जुलाई से 24 जुलाई तक तरुणोत्सव एवं ब्रिज कोर्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया | उक्त आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ के रूप में शिक्षाविद डॉ जवाहर सुरिसेट्टी , कैरियर काउंसलर डॉ वर्षा वरवंडकर , कम्प्यूटर विशेषज्ञ डॉ मृदु साहू , बायोलॉजिकल इंजीनियर डॉ बी के सिंह , बिजनेसमैन कौस्तुभ धर्माधिकारी , काउंसलर कु एन कुरियन , योग विशेषज्ञ कु वर्षा तिवारी , चिकित्सक डॉ मेघाश्री झा , बिजनेस पर्सन श्रीमती नमिता खांडे , असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप बर्मन , भाषाविद डॉ गिरजा शंकर गौतम , डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक के साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों को मार्गदर्शित कर अपनी अभिरुचि , अपनी अभिक्षमता एवं समय का तकाजा को ध्यान में रखकर विषय चयन करने के लिए प्रेरित किया । ताकि छात्रों को भविष्य में जीविकोपार्जन में कोई परेशानी न हो । तरुणोत्सव को छात्रों एवं अभिभावकों से अच्छा प्रतिसाद मिला । अंतिम दिन फ़ीडबैक सेशन में छात्रों ने कहा कि तरुणोत्सव के माध्यम से सब्जेक्ट सलेक्शन का हमारा रास्ता बहुत ही आसान हो गया । कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में बी डी मानिकपुरी , आर के झा , एलिजाबेथ जे मैथ्यू , रवि देवांगन , सृष्टि गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *