बालकृष्ण मिश्रा /सुकमा : भारतीय जनता महिला मोर्चा सुकमा जिलाध्यक्षा चंद्रिका गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जी का उपहास करते हुए फूलन देवी बोलना समझ से परे है। मंत्री कवासी लखमा ने डी. पुरंदेश्वरी को फूलन देवी बोल कर उनका उपहास क्यों किया और क्या फूलन देवी उपहास करने की पात्र हैं क्या जो डी. पुरंदेश्वरी को फूलन देवी बोल कर हँसी उड़ाने की कोशिस की गई है एकतरह से तो मंत्री कवासी लखमा ने फूलन देवी का नाम हँसी के लिए उपयोग कर उनका भी अपमान किया है। इससे प्रतीत होता है कि मंत्री कवासी लखमा महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं इनका आचरण ही लगता है कि हम महिलाओं का अपमान करो और कोई कुछ बोले तो बोल दो की मैं पढ़ा लिखा नही हूँ समझता नही हूँ गलती हो गई माफ कर दो और फिर जब मौका मिले तो फिर से अपमान कर दो इनका ही अच्छा है अपमान करो और माफी मांगो ये हमेशा से चला आ रहा है। मैं मंत्री कवासी लखमा के द्वारा डी. पुरंदेश्वरी का किया गया उपहास व अट्टहास का कड़ी निंदा करते हुए आपत्ति दर्ज करवाती हूँ और मैं मंत्री कवासी लखमा से विनम्र निवेदन करती हूँ की जब आप कुछ समझ नही पाते की आप क्या बोल रहे हो और बातों ही बातों में हँसी उड़ाने के लिए अपमान कर देते हो तो आपको इतने बड़े संविधानिक पद में नही रहना चाहिए स्वेच्छा से मंत्री का पद छोड़ देना चाहिए। साथ ही साथ चंद्रिका गुप्ता ने कहा की कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक महिला होने के बावजूद इस प्रकार का कथन अशोभनीय व दुखद है और क्या मंत्री कवासी लखमा अपने घर की महिलाओं के प्रति भी इस प्रकार का आचरण करते हैं क्या मंत्री कवासी लखमा अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी ऐसे ही वाक्यों का का उपयोग कर अट्टहास कर उपहास करते है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने अशिक्षित व बड़बोले मंत्री कवासी लखमा के इस प्रकार के बयान बाजी पर रोक लगाना चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आपके परिवार में भी महिलाएं हैं। मंत्री कवासी लखमा ने सिर्फ भाजपा की महिला नेत्री ही नहीं अपितु सभी महिलाओं का अपमान किया है अपने इस बयान बाजी के लिए मंत्री कवासी लखमा को माफी मांगना चाहिए नहीं तो महिला मोर्चा जिला सुकमा के द्वारा मंत्री कवासी लखमा के इस उपहास व अट्टहास बयान के विरोध में उनका पुतला दहन कर जंगी प्रदर्शन सहित अपना विरोध दर्ज करवाएगी।
महिलाओं का अपमान करना मंत्री कवासी लखमा का आचरण प्रतीत होता है : चन्द्रिका गुप्ता

