प्रांतीय वॉच

SI और आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान, देरी होने की बताई वजह

Share this

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामले में हो रही देरी पर बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि सब इंस्पेक्टर और आरक्षक की भर्ती प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी। वहीं इस साल प्रक्रिया पूरी होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, समय लग सकता है। कोरोना का संकट है, ऐसे में चीज़ें प्रभावित होती हैं।

प्रदेश की नक्सल समस्या पर दिया बयान

मंत्री ताम्रध्वज ने नक्सल समस्या को लेकर कहा कि हम चाहते हैं नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास के ज़रिए समाधान तलाशा जाए। बातचीत का रास्ता हमारी तरफ से कभी बंद नहीं हुआ है। कैबिनेट की बैठक में भी इसी बात पर चर्चा हुई है। नक्सलियों के हाथों में हल थमाकर हथियार छुड़ाया जाए। अब हम नक्सलियों के गढ़ में, उनके अंदरूनी इलाकों तक पहुंच रहे हैं। इसलिए उनकी बौखलाहट सामने आ रही है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 7 ग्रामीणों को रिहा करने के मामले में कहा कि जानकारी मिली है कि ग्रामीणों को रिहा कर दिया गया है। जगरगुंडा थाने इलाके का मामला था। समाज के और ग्रामीणों से बातचीत के बाद इन्हें रिहा किया गया। कई प्रयासों के बाद सभी को सकुशल वापस भेज दिया गया है। प्राथमिक जानकारी यही है कि मुखबिर के शक में अगवा किया गया था। एक-दो दिन बाद विभाग के लोग ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *