रायपुर वॉच

रायपुर : दाबू प्रिंट प्रदर्शनी का शुभांरभ, तमाम परंपरागत डिजाईनों के वस्त्र किये गए प्रदर्शित

Share this

रायपुर: रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में स्थापित मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरधा विकास निगम के मृगनयनी एम्पोरियम में आज से 16 दिवसीय दाबू महोत्सव प्रदर्शनी का शुभांरभ किया गया।

प्रदर्शनी में दाबू प्रिन्ट के वस्त्र शिल्पकार श्री महेश झरिया निवासी तारापुर, जिला नीमच (म.प्र.) द्वारा हस्त छापे से सिंबोरी प्रिन्ट, वारली पिंन्ट, इंण्डिगो एवं अलिजरीन प्रिन्ट, टी.सी प्रिन्ट एवं इंडिगो प्रिन्ट में तमाम परंपरागत डिजाईनों के वस्त्र प्रदर्शित किये गए है। इसमें डिजाईनर सूट्स, साडियां, चादरें, दुपट्टे, स्टोलस आदि भी शामिल हैं।

मृगनयनी के सहायक प्रबंधक विजय देवांगन ने बताया कि मृगनयनी एम्पोरियम छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के सहयोग से छत्तीसगढ़ हाट परिसर में स्थापित किया गया है। श्री झरिया का परिवार पिछले 3 पिढ़ियों से दाबू प्रिंट का काम कर रहा है। लाॅकडाउन के दौरान उनके पास नई डिजायनों पर काम करने के लिए काफी समय था। उन्होंने परंपरागत डिजायनों के साथ ही नई डिजायनों के सुंदर समन्वय से छपाई की है। यह प्रदर्शनी 31 जुलाई तक चलेगी। वर्तमान में विक्रय पर 30 प्रतिशत् तक छूट दी जा रही है। यहां महेश्वरी, चंदेरी, सिल्क, दाबू, बाग, बटिक प्रिंट के वस्त्र भी उपलब्ध है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *