प्रांतीय वॉच

कार्यपालक निदेषक ने किया बेमेतरा संभाग का सघन दौरा

Share this
  • अधिकारियों से कहा, अनावष्यक विद्युत व्यवधान नहीं होना चाहिए
  • कृशि पंप उर्जीकरण कार्यों को तीव्रता से संपादित करने के दिए निर्देष

तापस सन्याल/दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री संजय पटेल द्वारा आज दिनांक 15 जुलाई 2021 को बेमतरा संभाग पहुंचकर वहां के विद्युतीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा कृशि पम्पोें के उर्जीकरण कार्य को तीव्र गति से संपादित करने एवं विफल ट्रांॅंसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देष दिए गए। विभिन्न उपकेन्द्रों एव 11 के.व्ही. फीडरो में भार वृद्धि होने पर विभाग द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी मैदानी अधिकारियों से प्राप्त किया गया। कार्यपालक निदेषक द्वारा सभी उपकेन्द्रों में स्थापित केपेस्टिर बैंक को चालू रखने एवं उपरोक्त कार्य को त्वरित गति से संपादित करने हेतु मार्ग दर्षन दिया गया। पटेल ने फीडरो में आने वाली ट्रिपिंग की समस्याओं को तुरंत सुधारने के निर्देष दिए। कार्यपालक निदेषक द्वारा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बालसमूंद एवं चंदनू का भी दौरा किया गया । उन्होंने मोहरेंगा अटल ज्योति में खराब व्ही.सी.बी., आईसूलेटर एवं ए.बी. स्वीच को तत्काल बदलने के निर्देष दिये। 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र चंदनू में लाईटनिंग अरेस्टर(तड़ित चालक) तथा 11 के.व्ही. मुंगेली बस्ती फीडर के खराब व्ही.सी.बी. के पोल को तत्काल दूरूस्त कर चालू करने कहा गया। कार्यपालक निदेषक लाईन कर्मचारियों से चर्चा कर उनके समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने मैदानी कर्मचारियों के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण एवं समाग्री प्रदाय करने हेतु अधिकारियों को निर्देषित किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *