पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्र देव राय के विरुद्ध लांछनपूर्ण अपमान जनक खबर समाचार पत्र में प्रकाशित कर छवि को धूमिल करने एवं लोकशांति में विध्न पैदा कर विद्रोह करने हेतु जनता को उकसाने के संबंध में रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ बिलाईगढ़ थाना पर शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई के मांग की जिसमें प्रमुख रूप से भागवत साहू (ब्लाक अध्यक्ष बिलाईगढ़ ),दीपक टंडन (जिला महासचिव NSUI), इतवारी साहू (उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़)मुकेश्वर साहू (सहसचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़) श्रीमती माधुरी साहू (महिला कांग्रेस ) राकेश मानिकपुरी (संयोजक ) दुष्यंत खुटें (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़)योगनारायण जयसवाल(महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़) छेदूराम विश्वकर्मा , गणेश यादव , दिलिप रात्रे , संतोष रात्रे, यशवंत साहू , विनोद , सीता राम साहू ,ईश्वर भारती एवं बिलाईगढ़ ब्लाक कांगेस कमेटी, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई , महिला म़ोर्चा ,सेवादल ,झुझ़ोप्र.सहित सभी दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ बिलाईगढ़ थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

