प्रांतीय वॉच

भाजपा एससी मोर्चा खंडसरा मंडल कार्यकारणी की घोषणा, सुरेंद्र व रहश उपाध्यक्ष, रोशन व रमाकांत बने महामंत्री

Share this

संजय महिलांग/नवागढ/बेमेतरा : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावन्त धर बांधे व वेदराम जांगडे एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा खंडसरा मंडल अध्यक्ष कपिल बंजारे द्वारा खंडसरा मंडल कार्यकारणी की घोषणा गई। जिसमें 06 उपाध्यक्ष, 02 महामंत्री, 06 मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित कुल 23 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

मण्डल कार्यकरणी में उपाध्यक्ष वेद राम कुर्रे, ननकू दास टोंडरे, राजेंद्र घृतलहरे, सुरेन्द्र कोशले, रहस घृतलहरे एवं भुनेश्वर बंजारे को बनाया गया है। महामंत्री का दायित्व रोशन भारती एवं रमाकांत रॉय को दिया गया है। मंत्री फलित जांगडे, लिकेश कुमार पात्रे, शशी मार्कण्डेय, चन्द्रिका प्रसाद सत्यवंशी, गोपाल दास कोशले एवं अर्जुन कोशले बने है। मण्डल कोषाध्यक्ष उमेंद भारती, सह कोषाध्यक्ष रंजित बांधे, कार्यालय मंत्री भगवानी भास्कर, सह कार्यालय मंत्री अशोक बंजारे, प्रचार प्रसार मंत्री अशोक कोशले, शेखर माथुर, गणेश बांधे व रमेश घृतलहरे को बनाया गया है।इनके साथ ही 16 मण्डल कार्यकारणी सदस्य तथा 06 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी शामिल किए गए है।

नियुक्ति पर जिला उपाध्यक्ष फिरतु राम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सदस्य होरिलाल सिन्हा, शरद जोशी, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा दीपक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कृपाशंकर त्रिपाठी, जिला मंत्री रीना साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा छन्नू गुप्ता, धिरजा बाई खरसेन, खेमिन बाई, सती सिन्हा, राजाराम चंद्राकर, अश्वनी साहू, गुड्डा खान, नागेंद्र ध्रुव, परमेश्वर साहू, अर्पित गुप्ता, महेंद्र जायसवाल,रेवाराम निषाद, मोनू गोस्वामी, सहित कार्यकर्ताओ ने हर्ष जताया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *