- देश में एक देश एक विधान एक प्रधान और एक निशान के प्रबल समर्थक थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी: संजय जायसवाल
आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी भारतीय जनता पार्टी मंडल के द्वारा भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों के बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी महान चिंतक और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मंडल कुसमी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सादर श्रद्धां सुमन अर्पित की गई । मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल के द्वारा डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 06 जुलाई 1901 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था और 23 जून 1953 को उनकी मृत्यु हुई थी अपने 52 साल के अल्पकालिक जीवन में 14 वर्ष उन्होंने राजनीति को दिया दीया और देश में एक देश एक विधान एक प्रधान और एक निशान के प्रबल समर्थक थे और एक देश में दो निशान नहीं चलेंगे कहते हुए कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे इसी कारण वहां के हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद रखा था और 23 जून 1953 को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई जो आज तक रहस्य बना हुआ है। जिस कारण आज भी हम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहते हैं जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सहारा है। कार्यकर्ताओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान त्याग तपस्या राष्ट्र के लिए उनका योगदान आदि से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गयाl साथ ही भाजपा जिला पदाधिकारीयो के द्वारा वृक्षारोपण किया गया आज के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल , सहित भरतसेन सिंह , जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मंडल महामंत्री बालेश्वर राम ,पार्षद आनंद जायसवाल ,नेता प्रतिपक्ष सोमनाथ भगत , जिले की मंत्रीजिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामुनी निकुंज , महिला मोर्चा की जिले के महामंत्री श्रीमती बसंती भगत , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि कला ,सांसद प्रतिनिधिअल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्तखार खान ,भाजपा मण्डल सोशल मीडिया के प्रभारी अतुल जायसवाल ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला मिडिया प्रभारी इंद्रदेव निकुंज , किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पैकरा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री द्वय कुंवर राम पारस पाल ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक उमेश यादव ,किसान मोर्चा के मिडिया प्रभारी सतीश बुनकर ,अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राम ,अनुज पाडेय आई. टी.सेल मण्डल प्रभारी,आशीष ,अर्जुन पैकरा, सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के कार्यकर्ता उपस्थित थे |