देश दुनिया वॉच

कभी थी पत्नी…. अब बन गई सौतेली मां…. पिता ने बेटे की पत्नी से रचाई शादी…. पिता के खिलाफ युवक पहुंचा थाने….

Share this

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक पिता ने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी कर ली है। अब बेटे की पत्नी उसकी मां बन गई है। इतना ही नहीं उसका एक भाई भी है, जो उसके पत्नी से पैदा हुई संतान है। बेटे को पता चला कि उसके पिता ने वास्तव में उसकी पूर्व पत्नी से शादी कर ली है, तो उसने बिसौली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और दोनों पक्षों को एक बैठक के लिए बुलाया गया। हैरान कर देने वाला खुलासा बेटे द्वारा दायर की गई आइटीआई में हुआ है। बेटे ने अपने पिता की जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय में आरटीआई लगाई थी। फिलहाल उसके पिता घर से अलग संभल जिले में रह रहे हैं। पिता की जानकारी हासिल करने के लिए आरटीआई लगाने वाले बेटे की शादी 20216 में हुई थी। शादी के दौरान दोनों नाबालिग थे।

शादी होने के मात्र छह महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। उस दौरान दोनों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन लड़की ने यह कहते तलाक लेने की बाद कही कि लड़का शराबी है। इसके बाद बेटे को छोड़कर पिता भी कहीं बाहर रहने लगे और उसे पैसे भेजने भी बंद कर दिए। इसी बीच बेटे का जानकारी मिली कि उसके पिता ने ही उसकी पत्नी से शादी कर ली है तो उसके पैरों तले जैसे जमीन ही न रही।

पिता पुत्र दोनों आक्रोशित नजर आए। इस मामले में सर्किल ऑफिसर विनय चौहान ने बताया कि युवक की शिकायत पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। हालांकि लड़की ने युवक के पास लौटने से साफ इनकार किया। उसका कहना है कि वह अपने वर्तमान पति के साथ खुश है और उन्हीं के साथ रहना चाहती है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *