क्राइम वॉच

शादी के 11 महीने बाद कर दी पत्नी की हत्या, छोटा सा विवाद बना वजह

Share this

श्रावस्ती : धूम-धाम से 11 महीने पहले शादी हुई. परिवार में सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन छोटे से विवाद के चलते पति हैवान बन गया. उसने अवैध हथियार से पत्नी को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

wife murder

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के मजरा भट्ठूपुरवा का ये पूरा मामला है. जानकारी के मुताबिक फातिमा की शादी 11 महीने पहले परशुरामपुर के मजरा भट्ठूपुरवा के अख्तर अली पुत्र हैदर के साथ हुई थी. शादी के बाद से दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच देर रात हुए छोटे से विवाद में अख्तर अली को इस कदर गुस्सा आया, कि उसने पत्नी को गोली मार दी. घटना के समय घर में आरोपी की मां और उसके दो बच्चे मौजूद थे. गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई.

wife murder

वहीं गांव के चौकीदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है.उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अरविंद कुमार मौर्य भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित कर दी गई हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *