प्रांतीय वॉच

लाहिड़ी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विधायक डॉ विनय ने लगाया कोविड-19 का टीका

Share this
चिरमिरी/कोरिया (भरत मिश्रा) । कोविड-19 के संक्रमण को जड़ से खत्म करने जनप्रतिनिधि खुद मैदान में उतर कर अपनी बखूबी आजमाते दिख रहे है ऐसा ही कुछ  मनेंद्रगढ़  विधायक डॉ विनय जायसवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय में एकदिवसीय चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर पहुच कर स्वयं अपने हाथो से उपस्थित छात्र – छात्राओं को कोविड-19 का टीके को लगा कर उन्हें इस संक्रमण से बचाव तरीकों को साझा किया जो एक बड़े संदेश की ओर इशारा करता है । विधायक जायसवाल ने उपस्थित छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए सभी युवा वर्ग को वैक्सीन लगाने की बात कही जिससे इस बड़ी जंग से जीत हासिल हो सके
कार्यक्रम के अवसर पर शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आरती तिवारी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप एवं विधायक प्रतिनिधि सरगुजा विश्वविद्यालय विजय शर्मा,आलम आज़मी, साम्राट सहित छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *