रायपुर वॉच

राजधानी में 350 से अधिक कुत्तों की धरपकड़ कर करवाई जा चुकी नसबंदी, आज 15 कुत्तों की धरपकड़ की गई

Share this

रायपुर: नियमित अभियान डॉग कैचर टीम की सहायता से करवाकर नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत एक माह के दौरान 350 से अधिक कुत्तों की राजधानी शहर के विभिन्न वार्डों की कॉलोनियों, बस्तियों, मोहल्लों, मुख्य मार्गो से धरपकड़ करके पशु चिकित्सकों के माध्यम से उनकी नसबंदी करवाने की कार्यवाही की जा चुकी है | नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने बताया कि आज नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की डॉग कैचर टीम द्वारा कटोरा तालाब, शान्ति नगर, विनोबा भावे नगर सहित विभिन्न स्थानों से 15 कुत्तों की धरपकड़ कर उन्हें डॉग कैचर वाहन की सहायता से बैरन बाजार के पशु चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ शासन द्वारा कुत्तों की नसबंदी हेतु ड्यूटी पर लगाये गये पशु चिकित्सक डॉक्टर दीवान एवं डॉक्टर साहनी ने उक्त 15 कुत्तों की नसबंदी की | राजधानी शहर रायपुर नगर निगम के क्षेत्र में कुत्तों की धरपकड़ एवं उनकी नसबंदी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *