रायपुर वॉच

कोविड टीकाकरण महाभियान को लेकर हुई बैठक: जोन 4 में महापौर एजाज ढेबर एवं जोन 8 में पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने बैठक में पहुंचकर महाभियान को सफल बनाने किया अनुरोध

Share this

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम के समस्त 10 जोनों के माध्यम से एक साथ सभी 70 वार्डों में सम्बंधित वार्ड पार्षद के निर्देशन में कोविड टीकाकरण अभियान को राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अधिकाधिक गति प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार दिनांक 27 जून 2021 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे तक घर – घर जाकर सघन स्वास्थ्य जागरूकता महाभियान व्यापक तौर पर चलवाने के निर्देश सभी 10 जोन कमिश्नरों को दिये हैं | आज नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों में महापौर श्री एजाज ढेबर के निर्देश पर जोन कमिश्नरों ने जोन के सभी वार्डों के पार्षदगणों एवं जोन अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें रविवार दिनांक 27 जून 2021 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नगर निगम के सभी 70 वार्डों में एक साथ अधिकाधिक गति कोरोना टीकाकरण महाभियान को देने घर – घर जाकर सम्बंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नागरिकों से स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र कोरोना टीका वार्ड के टीकाकरण केन्द्र में जाकर लगवाने हेतु सकारात्मक सोच के साथ जनजागरण का महाअभियान चलाकर उन्हें राष्ट्र एवं समाज हित में प्रेरित करने की जानकारी दी | सभी 10 जोनों के कार्यालयों में जोन अध्यक्षगणों की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें रविवार 27 जून को सुबह 10 से 11 बजे तक एक साथ समस्त 70 वार्डों में कोरोना टीकाकरण को अधिकाधिक तेजी राजधानी शहर में लोक स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से लाने सभी नागरिकों को प्रेरित कर उनके मध्य कोरोना टीका लगाने के लाभोँ की जानकारी पम्पलेट के माध्यम से देने एवं उन्हें घर से निकलकर कोरोना टीका शीघ्र लगवाने कोरोना टीकाकरण केन्द्र में पहुँचने जागरूक बनाने का संकल्प लिया गया | महापौर श्री एजाज ढेबर ने निगम जोन क्रमांक 4 के कार्यालय में पहुंचकर सभापति एवं जोन 4 के पदेन जोन अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे सहित जोन सभी वार्ड पार्षदगणों एवं जोन कमिश्नर सहित जोन अधिकारियों की बैठक ली और रविवार दिनांक 27 जून 2021 के सुबह 10 से 11 बजे तक के एक घंटे के विशेष कोरोना टीकाकरण जनजागरण महाभियान को सभी वार्डों में वार्ड पार्षदगणों के निर्देशन में व्यापक जनजागरण करके लोक स्वास्थ्य हित में पूरी तरह से सफल बनाने का संकल्प लेने का अनुरोध किया | इसी प्रकार निगम जोन 8 के कार्यालय में पहुंचकर रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने बैठक में विशेष रूप से सम्मिलित होकर जोन के अध्यक्ष सहित सभी पार्षदगणों एवं जोन कमिश्नर, जोन के सभी अधिकारियों से रविवार 27 जून के विशेष कोरोना टीकाकरण जनजागरण महाभियान को पूर्ण रूप से राष्ट्र एवं समाज हित में लोकस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से सफल बनाने का अनुरोध किया | इसी प्रकार सभी जोनों में जोन अध्यक्षगणों की अध्यक्षता में जोन कमिश्नरों ने पार्षदगणों सहित जोन के सभी अधिकारियों से रविवार के विशेष कोरोना टीकाकरण जनजागृति महाभियान को पार्षद के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प लेकर सभी 70 वार्डों में एक साथ नागरिकों को प्रेरित करके सफल बनाने का अनुरोध किया | सभी जोन कमिश्नरगणों ने महापौर के निर्देश पर सभी वार्डों में पार्षद के नेतृत्व में एक – एक उपअभियंता की ड्यूटी लगा दी है एवं जोन के कर्मचारियों को भी विशेष जनजागृति महाभियान को सफल बनाने ड्यूटी पर वार्ड पार्षद के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जोन कमिश्नर द्वारा ड्यूटी पर लगाया गया है | सभी जोनों की आज की तैयारी बैठक में एक बार पुनः जानकारी दी गयी कि कोरोना टीकाकरण को अधिक से अधिक तेजी सभी नागरिकों के मध्य इसके प्रति जागरूकता लाकर प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार दिनांक 27 जून 2021 को सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे की अवधि के लिये होने जा रहे जनजागरण महाअभियान के दौरान रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोन कमिश्नर अपने – अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डों का सघन भ्रमण करेंगे एवं निगम आयुक्त और अपर आयुक्त राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न वार्डों में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति का कोरोना टीकाकरण केंद्रों में पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *