प्रांतीय वॉच

6 जुलाई को वन होम, वन ट्री महाभियान, सभी घरों में लोग लगाएंगे पौधा

Share this
  • कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण के इस महाभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल ताकि जिले में हरियाली का दायरा विस्तारित होता रहे

तापस सन्याल/दुर्ग : पिछले साल की तरह इस साल भी दुर्ग जिले में वन होम वन ट्री महाभियान चलाया जा रहा है। पौधरोपण का यह सबसे बड़ा कैंपेन 6 जुलाई को होगा। इस अवसर पर सभी घरों में, शासकीय कार्यालयों में, सार्वजनिक स्थलों में पौधे रोपे जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले साल लोगों ने स्वतःस्फूर्त होकर पौधे लगाए थे। इसमें काफी संख्या में पौधे इस बार भी बचे हैं। इस बार भी हरियाली को सहेजने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता की बड़ी संख्या में भागीदारी से ही इतना बड़ा अभियान सफल हो सकता है अतएव लोगों के बीच जाएं और उनसे पौधे लगाने का आग्रह करें। कलेक्टर ने कहा कि पौधों को रोपने के साथ ही इन्हें सहेजने के संबंध में भी लोगों को प्रेरित करें। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी यह अभियान चलाया गया था और लगभग पाँच लाख पौधे पूरे जिले में रोपे गए थे। इनमें नागरिकों ने अपने घरों में भी पौधे लगाए। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर भिलाई श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना, डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर, जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक भी उपस्थित थे। जो पौधे बच नहीं पाए, उनकी जगह पर दूसरे पौधे- कलेक्टर ने कहा कि अधिकांश पौधों की अच्छी वृद्धि हुई है लेकिन कुछ ऐसे पौधे भी होंगे जिन्हें बचाया नहीं जा सका होगा। ऐसे पौधों की जगह पर इस बार भी पौधा लगाएं। गुलमोहर, चंपा, कदंब के पौधों से रास्ते गुलजार होते हैं। इन्हें भी लगाएं। डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि लगभग ढाई लाख पौधे नर्सरी में तैयार किये गए

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *