रविशंकर गुप्ता/अम्बिकापुर : जिले में संचालित होटल एवं रेस्टोरेंट में डायनिंग की अनुमति प्रदान कर दी गई है। डायनिंग हाल या डायनिंग रुम में बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेन्ट कमाण्डर श्री प्रदीप साहू के द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है जो 24 जून से प्रभावशील होगा।
होटल एवं रेस्टोरेन्ट में डायनिंग की मिली अनुमति, बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं

