प्रांतीय वॉच

सहायक गे्रड-तीन रविप्रकाश चतुर्वेदी को कलेक्टर चंदन कुमार ने किया निलंबित

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शिक्षा विभाग में पदस्थ (तत्कालीन संलग्न कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर) सहायक ग्रेड-तीन रविप्रकाश चतुर्वेदी को कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।उल्लेखनीय है कि सहायक ग्रेड-तीन रविप्रकाश चतुर्वेदी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निवास स्थान में गत दिवस पहंुचकर उनके वाहन चालक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया, साथ ही दैनिक समाचार पत्र में भी इसकी खबर प्रकाशित हुई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा सहायक ग्रेड-तीन रविप्रकाश चतुर्वेदी को निलंबित किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *