प्रांतीय वॉच

भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणो से जनसंपर्क कर बतायी कांग्रेस सरकार की विफलता

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर द्वारा आज मंगलवार को प्रत्येक शक्ति केन्द्रो में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर इसे कांग्रेस सरकार की विफलता व जन घोषणा पत्र पर किये गये वायदो को झूठा बताते छत्तीसगढ़ की जनता को छले जाने की बात कही गई। जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा की अगवाई एवं मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओ ने मैनपुर के शक्ति केेन्द्र हरदीभाठा, जाड़ापदर, कुल्हाड़ीघाट, जिड़ार में ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए भूपेश सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर उनके वादाखिलाफी जन घोषणा पत्र को अवगत कराते हुए वादाखिलाफी जन घोषणा को जनता के साथ छलावा बताया है। इस मौके पर लोगो को कांग्रेस सरकार के झूठे वायदो के बारे मे अवगत कराते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश मे कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने को है लेकिन प्रदेश के मुखिया बघेल ढाई वर्ष सिर्फ घोषणाओं मे ही निकाल दिया गया प्रदेश की जनता के साथ छल करते हुए जो भी वायदे चुनाव के समय जन घोषणा पत्र मे किया गया था वह आज तक पूरा नही किया गया है जनता को सरकार सीधे घरो तक दारू परोस रही है बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता नही दिया जा रहा है एवं कांग्रेस सरकार की योजनाएं ठप्प पड़ी हुई है। मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुद्दो से भटक गई है गौठान योजना शुरू करने के बाद इसके सफल संचालन पर कोई ध्यान नही हो पा रही है खेती किसानी का दिन शुरू हो गया है गौठान खुले है गोबर खरीदी बंद है यहां तक जो मवेशियों को गौठान मे रखे जाने का होता है वह मुख्य मार्ग मे भटक रहे है। भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा बेरोजगारी भत्ता के नाम पर शिक्षित बेरोजगारों को 2500 प्रति माह देने की बात कहने वाले और इस बात से मुकरने वाले कांग्रेस की वादा खिलाफी के विरुद्ध जन आंदोलन के तारतम्य में प्रत्येक शिक्षित बेरोजगार युवाओं तक अपनी बात रखते हुए मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें प्रत्येक शिक्षित बेरोजगार, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल तथा कांग्रेस की सरकार से 2500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से 30 माह (ढाई साल) के 75000 रुपये प्रदान करने युवाओ ने मांग किया है। इस दौरान जन घोषणा पत्र को झूठा व वादा खिलाफी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया गया इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, मंडल महामंत्री मनोहर बघेल, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मनोज निर्मलकर, इमरान रजा, घनश्याम मरकाम, प्रभु लाल विश्वकर्मा, नंदिनी ध्रुव, कुमारी बाई पटेल, सवितानंद साहू, हरिश यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *