रायपुर वॉच

मंत्री डहरिया को ठग ने दिए थे 40 लाख, ये दावा लेकर थाने पहुंचे भाजपा नेता, कार्रवाई की मांग लेकर बारिश के बीच दिया धरना

Share this

रायपुर : मंत्री शिव डहरिया को गिरफ्तार करो…करीब दो घंटे तक भाजपाई रायपुर के सरस्वती नगर थाने के बाहर यही नारा लगाते रहे। मामला एक बड़े ठगी कांड से जुड़ा है। भाजपा का दावा है कि इस केस में मंत्री शिव डहरिया भी शामिल हैं और पुलिस उनपर कार्रवाई इस वजह से नहीं कर रही क्योंकि शिव डहरिया प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। पुुलिस के पास मंत्री के खिलाफ FIR करने, ठगी के केस में उन्हें सह आरोपी बनाने और गिरफ्तार करने की मांग लेकर पूर्व विधायक नवीन मारकण्डेय पहुंचे थे।

थाने में नारेबाजी और बारिश में धरना
भाजपा नेताओं ने पहले तो सरस्वती नगर थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद ज्ञापन देने के दौरान इनकी पुलिस स्टाफ से नोक-झोंक हो गई, नेता केस की जांच में लापरवाही की बात कह रहे थे। नवीन मारकण्डेय के ज्ञापन में लिखा था कि ठग ने मंत्री डहरिया को 40 लाख रुपए दिए, इसकी जांच होनी चाहिए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए नवीन और उनके समर्थक बाहर हो रही बारिश के बावजूद थाने में ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक यही चलता रहा, बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर भाजपा नेता लौटे।

ये है पूरा मामला
आरोपी युवक का नाम जीव मंगल है। इसने रायपुर के उमर नाम के लड़के को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया। जीव मंगल मूलत: जांजगीर चांपा इलाके का रहने वाला है। उमर से जीव मंगल ने कहा कि वह SECL में उसकी नौकरी लगवा देगा वहां उसकी अच्छी जान पहचान है लेकिन इसके बदले में उसे 1.5 लाख रुपए देने होंगे। उमर राजी तो हुआ मगर लेकिन लेन-देन का हिसाब लिखित में करने की शर्त रखी। शातिर जीव मंगल ने मकान की खरीदी के नाम पर एक शपथ पत्र बनाया और पैसे ले लिए।

इसी केस में नेताओं ने थाने का घेराव कर दिया था।

युवकों पर प्रभाव जमाने के लिए ठग ने खुद को छत्तीसगढ़ के मंत्री शिव डहरिया और कुछ IAS ऑफिसर दोस्त बताया था। कई तरह के फर्जी सरकारी दस्तावेज दिखाता था ताकि बेरोजगार इसके जाल में पूरी तरह से फंसे रहे। इसने कुल 6 युवकों से 19 लाख रुपए आरोपी ने ले लिए। कई महीनों तक जब नौकरी नहीं लगी तो युवकों ने पैसा वापस देने के लिए दबाव बनाया। इसकी वजह से जीव मंगल ने इन लड़कों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। बहरहाल अब ये गिरफ्तार हो चुका है, इस वक्त जेल में है और पुलिस इस केस की जांच जारी रखे हुए है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *