क्राइम वॉच

लॉकडाउन खुलते ही राजधानी में चाकूबाजी : सरेआम युवक को चाकू से गोदा, मौत से सनसनी, 2 नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव शराब भट्टी के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विकास शर्मा उर्फ संदीप शर्मा टिकरापारा इलाके का निवासी था और शहर के कई थानों में पॉकेटमारी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब भट्टी के पास भीड़भाड का फायदा उठाकर चंगौराभाठा निवासी आरोपी खिलेश्वर वर्मा की जेब काटने की कोशिश कर रहा था। तभी आरोपी और उसके साथी दया ने उसको पकडा लिया।

इसके बाद अपने साथियों को भी बुलवा लिया और सभी ने मिलकर मृतक विकास शर्मा की बेदम पिटाई कर दी। इस बीच आरोपी खिलेश्वर वर्मा ने अपने साथ लाए धारदार चाकू निकालकर पेट,गर्दन और जांघ पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने 2 नाबालिग समेत खिलेश्वर साहू और दया को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *