कमलेश रजक/मुंडा : ब्लाक कांग्रेस कमेटी लवन के अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने धान के समर्थन मुल्य में मात्र 72रु की वृद्धि की है जो कि स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी दिये जाने के विपरीत है। जिस हिसाब से सरकार ने देश में महंगाई बढायी है उससे कृषि क्षेत्र भी अछूता नहीं है,केंद्र ने खाद पर 5%जीएसटी,कीटनाशक पर18%जीएसटी,खेती उपकरणों पर 12%जीएसटी लगाया विगत 7सालो में सरकार ने खाद एंव कीटनाशक दवाओं की कीमतों में 100%की वृद्धि की है।
देशवासियों को सबसे बुरा समय का सामना इनके गलत नीतियों से पेट्रोल डीजल एवं अन्य वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने के चलते करना पडा है। श्री यादव ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार ही देन हैं 50से 70 रुपये में बिकने वाली दाल बाजार से 120 से 150 रु में खरीदने जनता मजबुर है। केन्द्र की मोदी सरकार से मांग है कि ठोस नीति निर्धारण में असफल है तो लाये गये तीनों काले कृषि कानूनों रद्द करे और एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों के फसल का समर्थन मुल्य एमएसपी की गारंटी दे वही दुसरी तरफ किसानों,मजदूरो,आम जनता की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हुए छग की भुपेश सरकार जो गोधन न्याय योजना लागू किये हैं उसे पुरे देश मे लागु करने का साहस दिखाये। यादव ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से पुरे देश में धान की फसल में सबसे ज्यादा लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत लगभग 68हजार 531 किसानों को 100करोड़ की राशि प्रदाय किया जा चुका है। केन्द्र की मोदी सरकार 1एकड से 5एकड तक के किसानों को मात्र 6000रु दे रही है वही छग की भुपेश सरकार प्रति एकड़ 9000 रु देकर जनता के प्रति समर्पण भाव को प्रदर्शित कर रही हैं। स्वामीनाथन कमीशन रिपोर्ट के अनुसार लागत +50% अधिक दाम मिले लेकिन केन्द्र सरकार की मंशा ही नहीं किसान समृद्ध और खुशहाल जीवन व्यतीत करे देश के किसान इनके सभी जुल्मो को सहन कर रही है सही समय आने पर देश की जनता बीजेपी को सत्ताहीन कर करारा जवाब देगी।

