रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बुधवार (2 जून) को नौतपा के समाप्त होते ही प्री-मानसून का असर देखने को मिल रहा है. दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित कई जगहों पर शाम के समय तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है. जिससे दिनभर की तेज गर्मी और उमस से लोगों को शाम के समय राहत मिल रही है. प्रदेश में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज भी एक-दो जगहों पर आंधी चलने के साथ-साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

कई जिलों में गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण बिहारके ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. उत्तरी भाग में अरब सागर से और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. जिसके कारण प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही मौसम विभाग ने एक-दो जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

15 जून तक राजधानी में मानसून देगा दस्तक

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 11 जून के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मानसून (south-west monsoon) के ओडिशा, पश्चिम-बंगाल, सिक्किम, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में 12 और 13 जून को आगे बढ़ने की संभावना है. ऐसी परिस्थिति में 15 जून तक रायपुर में मानसून के आने की संभावना है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *