कमलेश रजक/मुंडा : लवन पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण अंचल में निरंतर कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वालों पर लवन पुलिस चौकी प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई लगातार जारी है। इसी तारतम्य में 4 जून दिन शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम ढ़नढ़नी के भोला राम चतुर्वेदी पिता देवनारायण चतुर्वेदी अपने घर मकान के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु देशी कच्ची महुआ शराब रखा है। सूचना पर तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थल पर पहुंचकर भोला राम चतुर्वेदी के मकान के पीछे बाड़ी मे रेड कार्यवाही किया गया। जहां पर 3 नग पीला रंग की प्लास्टिक जरकीन 5 लीटर वाली में भरी हुई 5 -5 लीटर एवं एक हरा रंग की प्लास्टिक बाटल 2 लीटर वाले में भरी हुई देशी कच्ची महुआ शराब कुल 17 लीटर महुआ शराब जिसे बिक्री करने हेतु रखा हुआ था जिसे जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। संपूर्ण कार्रवाई मे चौकी प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह आरक्षक अनुराग कोसरिया रंजीत कुर्रे शैलेंद्र बंजारे विष्णु प्रसाद खटकर का योगदान रहा।
17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार

